






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 19 अप्रेल 2023। पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे का स्वागत करने श्रीडूंगरगढ़ के पूर्व विधायक किशनाराम नाई आज दल बल के साथ एयरपोर्ट पहुंचे। वे राजे से मिले व पुष्पगुच्छ भेंट करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी। नाई ने आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर राजे से चर्चा की व श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के बारे में धरातलीय जानकारी दी। राजे ने नाई को एयरपोर्ट आकर स्वागत करने के लिए आभार भी जताया। इस दौरान नाई के साथ उनके पोते आशीष जाड़ीवाल, पार्षद सोहनलाल ओझा, सरपंच प्रतिनिधि भंवर सिंह तँवर, मोमासर उपसरपंच जुगराज संचेती, भाजपा एसटी मोर्चा बीकानेर देहात पूर्व जिलाध्यक्ष हुलासमल मीणा, छैलूसिंह शेखावत, ईन्द्रसिंह शेखावत पून्दलसर, पूर्वमंडल अध्यक्ष रामकरण सारण, पूर्व मंडल उपाध्यक्ष शंकरलाल ओझा, पूर्व सरपंच देवीलाल विश्नोई, पूर्व भाजपा किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष रुपनाथ सिद्ध, पूर्व भाजपा मंडल मंत्री केके जांगिड़, पूर्व मंडल महामंत्री बजरंग सिंह तँवर, मोहन नाई, गोरीशकर खटीक, शिवरतन नाई, रामलाल माली, विजय नाई, द्वारकाप्रसाद नाई सत्यनारायण सारस्वत, सीताराम मेघवाल, रविन्द्र पारीक, लक्ष्मणराम डागा, मदन सिंह, जितेंद्र सैन सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहें। बता देवें नाई आगामी चुनाव को लेकर लगातार सक्रिय है व अनेक मुद्दों पर अपनी प्रतिक्रियाएं भी सजगता से दे रहें है। उनके समर्थक भी उत्साह में है और अपने नेता के साथ खड़े नजर आते है।




