






पोषण पखवाड़ा प्रारंभ, उपखंड अधिकारी ने दिखाई रैली को हरी झंडी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। जिला प्रशासन तथा महिला एवं बाल विकास विभाग के संयुक्त तत्वावधान में पोषण अभियान के तहत 8 से 22 अप्रैल तक ‘सप्तम पोषण पखवाड़ा’ मनाया जाएगा। इसके तहत विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। मंगलवार सुबह उपखंड कार्यालय में उपखंड अधिकारी उमा मित्तल ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा निकाली जा रही सुपोषण जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उपखंड अधिकारी ने कहा कि गर्भवती महिलाओं एवं जन्म से 6 वर्ष तक के बच्चों को आंगनबाड़ी केंद्रों पर मिलने वाली सुविधाओं का लाभ लेना चाहिए, जिससे गर्भवती महिलाओं और शिशु के पोषण स्तर में सुधार होगा। उन्होंने आमजन से पोषण एंव पौष्टिक आहार से जुड़ी वस्तुएं जैसे कि मोटा अनाज, अंकुरित अनाज, प्रोटीन युक्त आहार आदि का प्रतिदिन सेवन करने का आह्वान किया। इस दौरान अनेक आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मौजूद रही। मित्तल ने पूर्व विधायक का देहांत हो जाने के कारण कल से रैली का विस्तार बुधवार से किए जाने की बात कहते हुए सांकेतिक रैली उपखंड अधिकारी कार्यालय में निकाली गई।

शिखक संघ के सदस्यों ने वेतन वृद्धि लाभ दिए जाने की मांग की।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। राजस्थान पंचायतीराज एवं माध्यमिक शिक्षक संघ उपशाखा श्रीडूंगरगढ़ ने उपखंड अधिकारी को प्रमुख शासन सचिव के नाम ज्ञापन देते हुए वेतन वृद्धि लाभ शत प्रतिशत कार्मिकों को दिए जाने की मांग की। तहसील अध्यक्ष पुरखाराम महिया ने बताया कि राज्य में बड़ी तादाद में कर्मचारी अपना IPR ऑनलाइन नहीं भर पाए। बड़ी संख्या में कार्मिकों को अंतिम तिथि 31 जनवरी 2025 के स्थान पर 31 मार्च को मान लिया। जिससे वे IPR ऑनलाइन राजकाज सॉफ्टवेयर पर नहीं भर पाए। अब विभाग द्वारा जुलाई माह से दी जाने वाली वार्षिक वेतन वृद्धि से ये वंचित रह जाएंगे। सचिव गिरधारीलाल डेलू ने बताया कि IPR राजकाज पर ऑनलाइन भरने की तिथि पुनः खोली जाए। जिससे कर्मचारी इसे भर सकें और सभी वंचितों को वेतन वृद्धि का लाभ मिल सके।




