May 21, 2026
IMG-20231113-WA0062

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 13 नवम्बर 2023। सोमवार शाम क्षेत्र से बड़ी राजनीतिक खबर निकल कर आमने आ रही है। यहां भाजपा के पूर्व विधायक किशनाराम नाई ने भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी को पत्र भेज कर पार्टी की सदस्यता से अपना इस्तीफा दे दिया है। नाई ने यह पत्र सोमवार को भेजा है एंव सोमवार शाम को मोमासर बास में अपने समर्थकों के साथ प्रीति शर्मा के पक्ष में आयोजित सभा मे इसकी सार्वजनिक घोषणा भी कर दी है। श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के पेज पर यह लाईव प्रसारित हुआ है। आप सभी नीचे दी गई लाईव की लिंक पर नाई के संबोधन को देख सकते है। विदित रहे कि नाई ने प्रीति शर्मा को समर्थन देते हुए गत 9 नवंबर को प्रीति शर्मा के कार्यालय उदघाटन कार्यक्रम में शामिल होकर पार्टी से इस्तीफा देने की चेतावनी दी थी। और नाई ने दीपावली के बाद आज अपना इस्तीफा पार्टी हाईकमान को भेजा है। इस्तीफे में नाई ने पार्टी एंव प्रत्याशी पर कई आरोप भी लगाए है। देखें इस्तीफे पत्र की प्रतिलिपी और नीचे दिए गए लिंक पर जाकर देखें पूरा वीडियो..

https://fb.watch/ohWJ63I1xB/?mibextid=WaXdOe