






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 14 अगस्त 2021। श्रीडूंगरगढ़ के गुसाईंसर में हॉस्पिटल के भूमिपूजन में भाग लेने मंत्री डॉ. रघु शर्मा और डॉ. बी.डी. कल्ला श्रीडूंगरगढ़ के पूर्व विधायक मंगलाराम गोदारा के आवास पर पहुंच गए है। जहां गोदारा की अगुवाई में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ अपने नेताओं का स्वागत किया। यहां प्रधान प्रतिनिधि केसराराम गोदारा, कांग्रेस जिला महासचिव विमल भाटी, ब्लाक अध्यक्ष मूलाराम थोरी, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष प्रभूराम गोदारा, सीताराम बाना, पूर्व पार्षद शिवप्रसाद नाई, कांग्रेस जिला सचिव कन्हैयालाल सोमाणी, विजयराज सेवग, पार्षद श्यामसुदंर दर्जी, अभीषेक चौधरी, हीरालाल जाट, नानूराम कुचैरिया, मनोज पारख, संदीप मारू, दिलशाद, दाउद अली, कार्यकर्ता रमेश प्रजापत, विकास सिद्ध आदि कांग्रेसी नेताओं, कार्यकर्ताओं ने दोनो मंत्रियों का श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में पहुंचने पर अभिनंदन किया। अभिनंदन स्वीकार करने के बाद दोनो मंत्री गांव गुंसाईसर बड़ा के लिए रवाना हो चुके है।






