May 20, 2026
05d349f1-27c6-4087-ba0c-fe6a18a1be48

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 10 फरवरी 2021। विभिन्न योजनाओं में लाखों रूपए के गबन के मामले में आज पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया हैं। श्रीगंगागनर के रायसिंहनगर में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते ग्राम पंचायत 22 पीटीडी में हुए गबन के मामले में पूर्व सरंपच प्यारेलाल को गिरफ्तार कर लिया हैं। पुलिस लाखों के गबन से जुड़े मामले में अब पूर्व सरपंच से पूछताछ करेगी। उल्लेखनीय है कि कुछ समय पूर्व ही इसी मामले में विकास अधिकारी धीरजकांत को गिरफ्तार किया जा चुका हैं। इन दोनो पर आरोप है कि षडयंत्र रचकर कई तरह की योजनाओं के पैसे गबन कर गए।