






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 10 फरवरी 2021। क्षेत्र में फरवरी माह के दूसरे सप्ताह में प्रवेश के साथ ही दिन में अच्छी धूप निकल रही है और तापमान सामान्य बना हुआ है। नागरिकों की दिनचर्या में भी परिवर्तन आ गया है व सर्दी के कपड़ों का बोझ भी कम हो गया है। परन्तु बता दे मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार मौसम में शुक्रवार से एक बार फिर बदलाव आएगा और ठंड बढ़ने के साथ ही हल्का कोहरा भी सुबह देखने को मिल सकता है। रात और दिन की ठंडक में हल्की बढ़त होगी। बता देवें पश्चिमी विक्षोभ के कारण जम्मु-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश में हल्की बर्फबारी हुई है जिससे हमारे यहां भी नागरिकों को तापमान का उतार चढाव देखने को मिलेगा। हवाओं की दिशा उत्तर पश्चिमी होगी और शुक्रवार को शुष्क ठंडी हवाएं चलेगी। बता देंवे इस बार ठंड लंबी बढ़ी है और इससे गेहूं की फसल को अच्छा फायदा मिल सकेगा। किसान भी खेतों में लहलहाती सरसों, गेंहू, चने की अच्छी फसल को देख कर प्रसन्नता प्रकट कर रहें है।





