






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 19 मई 2022। आज सुबह क्षेत्र में बेनीसर स्टेशन से श्रीडूंगरगढ़ की ओर बने रेलवे पुल के पास 25 वर्षीय युवक का शव मिलने से गांव में माहौल गमगीन हो गया। युवक के भाई ने मर्ग दर्ज करवाते हुए मामले की पूरी जांच करने की मांग की है। बजरंगनाथ पुत्र रूघनाथ ने पुलिस को बताया कि कल रात करीब 9.30 बजे मेरा भाई हंसराजनाथ खाना खाकर थोड़ी देर में वापस आने का कहकर घर से निकला। देर रात वापस नहीं आया तो परिजनों ने उसके दोस्तो के साथ होने का अंदाजा लगाया और सो गए। अलसुबह सरपंच प्रतिनिधि बीरबलराम जाट हमारे घर आए हंसराज का शव पटरियों पर पड़ा होने की सूचना दी। इस पर मैं बीरबलराम व गांव के श्रवणकुमार मेघवाल, बालचंद सिद्ध, मोहननाथ सिद्ध, भंवरनाथ के साथ मौके पर पहुंचा। बजरंगनाथ ने पुलिस को बताया कि मौके पर एक ओर व्यक्ति के पैरों के निशान मौजूद थे तथा हंसराजनाथ के फोन नम्बर की जांच की जाए। भाई ने युवक की मौत के कारणों की पूर्ण जांच करने की मांग की तथा पुलिस ने मर्ग दर्ज कर जांच एएसआई बीरबलसिंह के जिम्मे दी गई है।



