May 20, 2026
10-octtt

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 20 फरवरी 2024। नेशनल हाईवे स्थित वीर बिग्गाजी मंदिर में पंच दिवसीय मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा का धार्मिक समारोह उत्साह व श्रद्धा के साथ जारी है। रोशनी से फूलों से सजे मंदिर परिसर में समारोह के दूसरे देन सोमवार रात को रीड़ी के राव बोईयाजी खांप के जाखड़ परिवार द्वारा जागरण का आयोजन किया गया। रीड़ी के ही महाराज जसनाथजी के सिद्ध गायकों ने अग्नि नृत्य सहित जागरण में प्रस्तुतियां दी। श्रद्धालुओं ने अग्नि नृत्य देखा व कलाकारों की खूब सराहना की। आज सुबह मूर्ति पूजन के बाद विष्णु यज्ञ पूजन प्रारम्भ हुआ व अभिजीत मुहूर्त में यजमानों ने यज्ञ में आहुतियां दी। कार्यक्रम में आज पंजाब के मोघा क्षेत्र से पंजाबी बैंड ने प्रस्तुति दी। पंजाबी बैंड की धुनों व करतब का लुफ्त लेते हुए बड़ी संख्या में दर्शकों ने बैंड की प्रस्तुति की सराहना की। यज्ञ के बाद अध्यात्म व जीवनोपयोगी संभाषण का कार्यक्रम प्रारंभ हुआ जो आज शाम तक जारी किया जाएगा। इसमें संतो द्वारा जीवन के रहस्य व विभिन्न दृष्टिकोण पर चर्चा की जा रही है। दोपहर को हरिद्वार से संत धर्माराम महाराज आयोजन में पहुंचे और आयोजन समिति की अध्यक्ष कृष्ण कुमार ने शॉल ओढ़ाकर उनका सम्मान किया।श्रीवीर बिग्गाजी मानव सेवा संस्थान के सेवादार आयोजन की व्यवस्थाओं में अपनी सेवाएं दे रहें है। सरपंच जसवीर सारण सहित गांव की युवा शक्ति अपनी सेवाएं देकर विभिन्न कार्यक्रमों की व्यवस्थाएं संभाल रहें है।

पांचों दिन भंडारा व जागरण के आयोजन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। क्षेत्र में हो रहें इस भव्य धार्मिक आयोजन में पांचों दिन जागरण का आयोजन होंगे। आज व बुधवार रात के जागरण में अर्चनादेवी रमेश बागंड़वा एडं पार्टी द्वारा भजनों की प्रस्तुतियां दी जाएगी। बता देवें यहां रविवार से ही नि:शुल्क भंडारे का आयोजन किया जा रहा है। आयोजन में भाग लेने वाले सभी श्रद्धालु प्रसाद रूपी भोजन ग्रहण कर रहें है। मंगलवार का भंडारा भामटसर बीकानेर के मदनलाल रामरतन पूनमचंद पुत्र अनाराम जाखड़ व बायतु बाड़मेर के मुकनाराम पुत्र हरदानाराम जाखड़ के सहयोग से हो रहा है। बोलियां लगाने का क्रम जारी है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बड़ी संख्या में श्रद्धालु आयोजन में भाग ले रहें है, वैदिक मंत्रोच्चार से गूंज रहा मंदिर परिसर।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। विष्णु हवन में आहुतियां देने के साथ यज्ञशाला के परिक्रमा कर रहें श्रद्धालु।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। विधि विधान से संपन्न हुआ तीसरे दिन का हवन पूजन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पंजाबी बैंड ने धुन के साथ दिखाए करतब भी, सैंकड़ो ग्रामीणों ने देखी प्रस्तुति।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। हरिद्वार से पहुंचे संत धर्माराम, आयोजन समिति ने किया स्वागत सम्मान।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मंगलवार रात गांव रीड़ी के जाखड़ परिवार द्वारा जम्मे का आयोजन किया गया, जिसमें रीड़ी की जसनाथी श्रद्धालुओं की टोली ने किया अग्ति नृत्य।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। अग्नि नृत्य की दी भक्तिमय प्रस्तुति, अंगारों पर किया नृत्य।