






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 20 फरवरी 2024। क्षेत्र में किसानों का संघर्ष केवल प्रकृति से उपज को सुरक्षित लेकर बाजार तक पहुंचाने का ही नहीं है वरन समर्थन मूल्य पर की जा रही मामूली खरीद को तुलवाने को लेकर भी लगातार जारी है। श्रीडूंगरगढ़ कृषि मंडी स्थित खरीद केंद्र लगातार विवादों के घेरे में है और परेशान किसान तुलवाई के लिए संघर्ष कर रहें है। किसान पंजीकरण के बाद अपनी 25 क्विटंल मूंगफली तुलवाने के लिए 10 से 15 दिनों से मंडी परिसर में खड़े है। बुरी तरह से परेशान किसान लगातार विभिन्न नेताओं से संपर्क करते हुए खरीद करवाने की मांग कर रहें है। किसानों संगठनों से जुड़े मुकेश ज्याणी, मामरााज गोदारा, रीड़ी के किसान राजू नैण, लोढ़ेरा के 70 वर्षीय किसान भंवरलाल, लिछुराम तरड़, भागीरथ गोदारा सहित पांच दर्जन किसान मौके पर मौजूद है। इन किसानों ने मंडी परिसर का गेट बंद कर नारेबाजी करते हुए उग्र प्रदर्शन की चेतावनी दी है। किसानों का आरोप है कि मंडी प्रशासन खरीद को लेकर बेपरवाह है और खरीद केंद्र को छोड़ कर गायब है। बता देवें पूर्व में भी प्रशासन की दखल से यहां खरीद प्रारंभ तो हुई परंतु खरीद को विवाद कम नहीं हुआ है। देखें पूरा वीडियो-
https://www.facebook.com/share/v/7Zqm7pRWE5GnxJUK/?mibextid=oFDknk




