






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 9 जुलाई 2022। श्रीडूंगरगढ़ में आज सुबह सुबह सेन महाराज के जयकारों के साथ भजन कीर्तन से कस्बा गूंज उठा। समाज में उत्साह का माहौल नजर आया और सेन समाज के वरिष्ठ नागरिकों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ सेनजी मंदिर के नवनिर्माण की नींव रखी। मंदिर प्रांगण में पंडित मघराज तिवाड़ी ने मंत्र उच्चारण किए और पूर्व विधायक किसनाराम नाई के साथ मौजिज लोगों ने नींव रखी। समाज की अनेक महिलाएं उपस्थित रही और मंदिर में खूब भजन कीर्तन किए। इस दौरान सामाज के विकास के लिए चर्चा की गई। इस दौरान सेन समाज अध्यक्ष ओमप्रकाश फुलभाटी, तोलाराम मारू, कमल किशोर फुलभाटी, रामलाल फुलभाटी, हंसराज जाखड़, रामकिशन देरासर, सीताराम गहलोत, मांगीलाल दुलचासर, श्रवण कुमार फुलभाटी मोमासर, भंवरलाल गहलोत, विजय कुमार मकवाणा, महेन्द्र गोला, राकेश गहलोत, मोहनलाल जाखड़, आशीष जाड़िवाल, मनोज पंवार, विमल पंवार, हड़मान टोकसिया, गौरीशंकर टोकसिया, कन्हैयालाल गहलोत, पुनमचंद ठेकेदार, नरेन्द्र फुलभाटी, सुभाष सोलंकी, आनंद परिहार, प्रशांत जाड़िवाल, सत्यनारायण परिहार, कन्हैयालाल सिंगराजभाटी, मदनलाल चौहान, कोडाराम टॉक समस्त सेन समाज के अनेक नागरिक उपस्थित रहें।





