May 21, 2026
26jan

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 9 जुलाई 2022। क्षेत्र की स्कूली व कॉलेज विद्यार्थियों के लिए शिक्षा से जुड़ी दो बड़ी खबरें आई है। ये प्रवेश की खबरें विद्यार्थियों के लिए खास है और सभी पाठक इसे विद्यार्थियों तक पहुंचाएं जिससे वे अपना प्रवेश सुनिश्चित कर सकें।
9, 10, 11, 12 में बालिकाओं के प्रवेश के लिए विशेष सूचना।
राजकीय कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में कक्षा 9, 10, 11 व 12 में बालिकाओं के प्रवेश प्रारंभ हो गए है। राजकीय रूपा देवी मोहता उच्च माध्यमिक विद्यालय, श्रीडूंगरगढ़ द्वारा संचालित निशुल्क आवासीय विद्यालय में प्रवेश प्रक्रिया जारी है तथा प्रधानाचार्य उमाशंकर सारण ने बताया कि विद्यालय में 100 छात्राओं की क्षमता है तथा पौष्टिक आहार युक्त भोजन, कूलर युक्त आवास, इनडोर व ऑडटडोर खेल सुविधाएं, सहित समस्त सुविधाएं निशुल्क रहेगी। विद्यालय की सह वार्डन पूजा पंवार ने बताया कि छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए सरकारी स्तर पर प्रयास किए जा रहें है। जिससे शिक्षा से वंचित बालिकाएं पढ लिख कर शिक्षा से जुड़ सकें। बता देंवे इस विद्यालय में एससी/ एसटी/ ओबीसी/ बीपीएल सामान्य वर्ग की बालिकाएं प्रवेश ले सकेंगी।
स्नातक पार्ट प्रथम वर्ष के लिए ऑनलाईन प्रवेश की तिथि बढ़ाई।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। स्नातक पार्ट प्रथम वर्ष के लिए ऑनलाईन प्रवेश प्रक्रिया की तिथि बढोतरी हो गई है। बता देवें ये तिथि आज अंतिम थी परंतु संयुक्त निदेशक ने ये तिथि 9 जुलाई से बढकर 16 जुलाई कर दी है। राजकीय कन्या महाविद्यालय श्रीडूंगरगढ़ तथा श्रीडूंगरगढ़ राजकीय महाविद्यालय में प्रवेश के लिए आवेदन किए जा रहें हे।