






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 28 जनवरी 2024। किसान हित में संघर्ष लगातार जारी रहेगा और केन्द्र सरकार को किसानों के साथ हुआ दिसबंर 2021 समझौता सरकार को लागू करना ही होगा। अखिल भारतीय किसान सभा तहसील कमेटी की समीक्षा बैठक आज लोक सेवा केंद्र में रखी गई और पूर्व विधायक गिरधारीलाल महिया ने ये बात कही। महिया ने कहा कि एमएसपी देश के हर किसान का हक है और उसे लेने के लिए सरकारों से लड़ाई जारी रहेगी। तहसील अध्यक्ष भंवरलाल भुवाल के नेतृत्व में आयोजित बैठक में सयुक्त किसान मोर्चा द्वारा 26 जनवरी को निकाली गई राष्ट्र व्यापी आह्वान पर श्रीडूंगरगढ़ तहसील के सूडसर, लिखमादेसर, सुरजनसर, मोमासर व बिग्गा सातलेरा में निकाली गई ट्रेक्टर परेड की समीक्षा पर चर्चा की गई। बैठक में किसान सभा की सदस्यता अभियान को गति देने के बारे में भी चर्चा की गई। बैठक में सहकारी समिति अध्यक्ष मोडाराम तर्ड, किसान सभा तहसील अध्यक्ष भंवरलाल भुंवाल, उपसरपंच लालूराम सारण, एसएफआई तहसील अध्यक्ष गौरव टाडा, किसान सभा उपाध्यक्ष दौलतराम मेघवाल, गोपीराम भादु, ओमप्रकाश कस्वां, मालाराम सांसी, पुनाराम सहू, ताराचंद, नोपाराम डूडी, रामप्रताप डेलू, कानाराम गोदारा, रामरख, रतिराम, पुरखाराम , मूखराम नायक आदि उपस्थित रहें।




