May 21, 2026
0000000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 10 नवंबर 2025। दादी की मौत के चौथे दिन गोद गया भाई रात 11 बजे घर में घुसा और भाई को पीट कर अधमरा कर दादी का टेवटा और 75 हजार रूपए नगदी छीन ले जाने के आरोप में मामला श्रीडूंगरगढ़ थाने में दर्ज हुआ है।
गांव रानासर हंसावतान निवासी 32 वर्षीय जेठूसिंह पुत्र समुद्रसिंह राजपूत ने अपने गोद गए भाई भंवरसिंह दत्तक पुत्र मालसिंह, भंवरसिंह की पुत्री कोमलकंवर, एक अन्य भाई देवीसिंह पुत्र समुद्रसिंह, देवीसिंह के पुत्र महेंद्रसंह व नरेंद्रसिंह के खिलाफ आरोप लगाए है। परिवादी ने पुलिस को बताया कि उसका भाई भंवरसिंह मालसिंह राजपूत के गोद गया हुआ है। उसने बताया कि हमारे घर परिवार की जमीनों के बंटवारे के समय उसने भंवरसिंह को दो लाख रूपए उधार दिए थे। जिसका तकादा करने के कारण भंवरसिंह व देवीसिंह उससे रंजिश रखने लगे। चार दिन पहले परिवादी की दादीसा का देहांत हो गया। जिनकी बैठक में दोनों भाई नहीं आए। 8 नवंबर की रात करीब 11 बजे घर परिवादी, उसकी माँ व बहन खाना खा रहें थे। तभी आरोपी भाई भतीजे व भतीजी लाठियां लेकर घर में घुसे। गालियां देते हुए कमरे में घुस गए व जान से मारने की धमकी दी। परिवादी ने जब उन्हें ओलमा दिया तो सभी ने उसे घेर लिया व लाठियों से पीटते हुए घायल कर नीचे पटक दिया। बहन ने बीच बचाव किया तो उसके साथ भी मारपीट की और उसकी माँ के साथ भी गाली गलौच की। आरोपी उसकी दादीसा का सोने का 5 भरी वजनी टेवटा व 75 हजार रूपए नगदी उठा ले गए। उसे बाखल तक घसीट कर लाए और तब शोर सुनकर छोटा भाई नारायणसिंह व उसकी पत्नी आए। आरोपियों को दकाला तो उन्हें भी जान से मारने की धमकी दी। परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे तो यहां से पीबीएम रेफर कर दिया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच हैड कांसटेबल बलवीरसिंह को दी गई है।