






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 10 नवंबर 2025। गांव जेतासर में स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में जिला स्तरीय खेल कूद व सांस्कृतिक प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है।
सोमवार सुबह इस तीन दिवसीय प्रतियोगिता का समारोह पूर्वक उद्घाटन संपन्न हुआ। जिले भर से 8 आवासीय विद्यालयों की टीमें कबड्डी, खो-खो, बैटमिंटन, बॉलीबॉल, एथलेक्टिस सहित सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं के खेल संपन्न होंगे। प्रतियोगिता का उद्घाटन विधायक ताराचंद सारस्वत ने किया। विधायक ने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाते हुए खेल की भावना से खेलने की प्रेरणा दी। मंच पर अतिथि रूप में सीडीईओ महेंद्र शर्मा, सीबीईओ सरोज पूनियां वीर, एडीपीसी कृष्ण कुमार बिश्नोई, पीईईओ पवन सारस्वत, शिक्षा विभाग के अधिकारी गजानंद सेवग, कार्यक्रम अधिकारी नरेंद्र अग्रवाल, भाजपा के हेमनाथ जाखड़ शामिल हुए। सभी वक्ताओं ने बालिकाओं के शारीरिक व मानसिक विकास के लिए खेल के महत्व पर प्रकाश डालते हुए खेलों के लिए नियमित खेल अभ्यास करने की बात कही। प्रधानाचार्य सुलोचना कुमारी ने सभी का आभार जताया। कार्यक्रम का संचालन भंवरलाल जाखड़ ने किया। इस दौरान विद्यालय का स्टाफ व्यवस्थाओं को लेकर सक्रिय रहा। कार्यक्रम में विभिन्न खेलों के निर्णायक के रूप में शारीरिक शिक्षक व विद्यालय की सभी बालिकाएं शामिल हुई।




