






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 4 जुलाई 2021। बीकानेर जिले में रेल यात्रियों के लिए अगले सप्ताह लंबी दूरी की चार महत्वपूर्ण गाड़ियां ओर चलेगी। इसमें मदुरै, अहमदाबाद-जम्मूतवी, जोधपुर-जम्मूतवी, तिरुचिरापल्ली हमसफ़र वीकली ट्रेन शामिल है। मदुरै वीकली स्पेशल एक जुलाई से चार नवंबर तक प्रत्येक गुरुवार चलेगी। अहमदाबाद-जम्मूतवी ट्रेन रात 1.05 पर बीकानेर आएगी व 1.15 पर रवाना होगी। वापसी में यह ट्रेन रात 12.25 बजे बीकानेर पहुंचेगी जो 12.15 बजे रवाना होगी। जम्मूतवी- जोधपुर- जम्मूतवी स्पेशल दोपहर 3.30 बजे जोधपुर के लिए रवाना होगी। अहमदाबाद-जम्मूतवी स्पेशल 6 जुलाई से अहमदाबाद प्रतिदिन सुबह 11.10 बजे चलेगी। ऐसे ही श्रीगंगानगर से तिरुचिरापल्ली के बीच चलने हमसफ़र साप्ताहिक ट्रेन 5 जुलाई से पुनः चलेगी। यह ट्रेन प्रत्येक सोमवार दोपहर 1.25 बजे श्रीगंगानगर से रवाना होकर शाम 6.40 बजे बीकानेर पहुंचेगी। वापसी में हर रविवार सुबह 6.55 बजे बीकानेर पहुँचगी।



