May 21, 2026
00000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 21 अगस्त 2025। अपने भाई से हजारों रूपए उधार लेकर खेत से गांव आ रहे एक युवक को चार जनों ने रास्ता रोककर घेर लिया व मारपीट करते हुए रूपए छीन लिए। थानाधिकारी जितेंद्र कुमार स्वामी ने बताया कि गांव सत्तासर निवासी सुखपालसिंह पुत्र मुन्नीराज राजपूत ने इसी गांव के गिरधारी पुत्र किशनाराम, महेंद्र पुत्र कालूराम, देबुराम पुत्र गणेशाराम, तारूराम पुत्र जीतूराम नायक के खिलाफ आरोप लगाए है। परिवादी ने पुलिस को बताया कि 18 अगस्त को शाम 5.30 बजे से 6 बजे के बीच वह खेत से अपने भाई उम्मेदसिंह से 30 हजार रूपए लेकर गांव लौट रहा था। आरोपियों ने उसका रास्ता रोक लिया व उससे शराब के लिए रूपए मांगे। नहीं देने पर गालियां निकालते हुए उसके साथ मारपीट करने लगे। आरोपियों ने लाठियों से मारपीट की और एक ने कुल्हाड़ी से वार किया जिससे उसका सिर फट गया। उसके शोर मचाने पर खेत से गांव आ रहें ग्रामीणों ने उसे छुड़वाया तो वह बेहोश हो गया। आरोपी उससे जबरदस्ती 30 हजार रूपए छीन लिए। परिवादी के भाई व अन्य ग्रामीणों ने उसे उपजिला अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच हैड कांस्टेबल बलवीरसिंह को सौंप दी है।