May 20, 2026
0000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 12 अगस्त 2024। रक्तवीर जीवनदाता सेवा समिति, बीकानेर की टीम द्वारा सोमवार को श्री माली देवी बालिका विद्यालय श्रीडूंगरगढ़ में एक कदम हरियाली कि ओर अभियान चलाया गया। समिति के संस्थापक व पर्यावरण मित्र राजेश गोदारा ने बताया इस अभियान के तहत 905 पेड़ पौधे लगाए गए हैं। कैलाश मूंड (STF) के निर्देशन में आज बालिका विद्यालय परिसर में 105 पौधे लगाए गए है। रक्तवीर कृष्ण कुमार राजस्थान पुलिस और समाजसेवी सिराजुद्दीन पंवार ने पर्यावरण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि पर्यावरण का संरक्षण व संवर्द्धन हमारी सामाजिक, राष्ट्रीय व नैतिक जिम्मेदारी हैं। कैलाश मूंड और प्रह्लाद सोनी ने बताया कि हमें दूसरों को भी वृक्ष लगाने व पर्यावरण की रक्षा हेतु प्रेरित करना होगा जिससे पर्यावरण के प्रति हम सभी सामूहिक रूप से अपनी जिम्मेदारी निभा सकें। टीम ने बालिका विद्यालय की बालिकाओं को इन पौधों की देखरेख की जिम्मेदारी सौंपी। बालिकाओं ने पौधों के संरक्षण का संकल्प भी लिया। इस दौरान स्टाफ के अध्यापकों व समिति सदस्यों ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प भी लिया।