May 20, 2026
WhatsApp Image 2025-03-10 at 10.16.18

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 10 मार्च 2025। होली के आगमन का आगाज हो गया है। सोमवार को रंग एकादशी मनाई जाएगी और फागोत्सव के अनेक आयोजन घरों मोहल्लों में होंगे। चारों और जैसे फूल व रंग के साथ उमंग व हर्ष बरस रहा है। आल्हादित होकर महिलाएं श्याम सखियां बन झूमते गाते नजर आ रही है। वहीं ग्रामीण अचंल में चंग धमाल के आयोजन शुरू हो गए है। आप भी पढें कुछ विशेष आयोजनों की पूरी खबर और देखें फोटो।

आज होगा गणेश मंदिर में भव्य फागोत्सव।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। रंग एकादशी पर सोमवार को दोपहर 2 बजे से 6 बजे तक बिग्गाबास के गणेश मंदिर में राधिका सत्संग मंडली द्वारा भव्य फागोत्सव का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में ठाकुरजी संग फुलों की होली खेलने के साथ चंग धमाल गाए जाएंगे। बड़ी संख्या में महिलाएं फागोत्सव में भाग लेगी। वहीं मंडल द्वारा सभी महिलाओं से शामिल होने का आग्रह भी किया गया है। बता देवें कल मंगलवार को मंडली सदस्यों द्वारा श्याम ध्वजा यात्रा निकाली जाएगी। यात्रा में श्याम भक्त बाबा का निशान लेकर शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए आड़सर बास श्याम मंदिर पहुंच कर यात्रा पूर्ण करेंगे।

राष्ट्र सेविका समिति ने हर्षोल्लास के साथ मनाया फागोत्सव।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। राष्ट्र सेविका समिति ने रविवार को आड़सर बास के मूंधड़ा मंदिर में हर्षोल्लास के साथ फागोत्सव मनाया। समिति के पदाधिकारी सहित बड़ी संख्या में महिलाएं व बालिकाएं उत्सव में शामिल हुई। महिलाएं लड्डू गोपालजी लेकर पहुंची और खूब भजन गाए। भजनों पर झूमते हुए फुलों व रंग से होली खेली गई। ठाकुरजी को मिष्टान्न का भोग लगाकर सभी को प्रसाद वितरित किया गया। भारत माता के जयकारे के साथ फागोत्सव संपन्न किया गया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। राष्ट्र सेविका समिति, श्रीडूंगरगढ़ ने हर्षोल्लास के साथ मनाया फागोत्सव, खूब उड़ाए रंग और फूल।

हरे कृष्ण महिला मंडल ने धूमधाम से मनाया फागोत्सव।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। श्रीओसवाल पंचायत भवन में रविवार को हरे कृष्ण महिला मंडल द्वारा धूमधाम से फागोत्सव मनाया गया। कार्यक्रम का प्रारंभ कृष्ण पूजन से किया गया। बीकानेर इस्कॉन के श्रद्धालुओं ने भजन कीर्तन किया। भगवान पर अटूट विश्वास रखने की प्रेरणा देते हुए एक नाटिका की प्रस्तुति दी गई। यहां नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें विजेताओं को पुरस्कृत भी किया गया। महिलाओं ने पगड़ियां पहन कर चंग बजाते हुए नृत्य किया व फागोत्सव का खूब आनंद लिया। कार्यक्रम में शामिल हुई आरजेएस महिमा दुगड़ व नेता प्रतिपक्ष अंजू पारख का मंडल सदस्यों ने सम्मान किया। मंडल अध्यक्ष ममता सोनी, उपाध्यक्ष पिंकी शर्मा व कोषाध्यक्ष सुरेखा व्यास सहित मंडल सदस्यों ने आयोजन की सभी व्यवस्थाएं संभाली व सभी का स्वागत करते हुए आभार जताया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। हरे कृष्ण महिला मंडल ने मनाया धूमधाम से फागोत्सव।

माणकरासर में खेला सखियों ने खूब फाग।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। निकटवर्ती गांव माणकरासर में कालीदास बाबा की बगीची में महिलाओं ने रविवार को धूमधाम से फाग खेला। कस्बे की पूनम दरक द्वारा आयोजित फागोत्सव में बड़ी संख्या में कस्बे सहित गांव की महिलाएं शामिल हुई। सभी ने खूब भजन गाए और ठाकुरजी को फूल व रंग से फाग खिलाया। वहीं सभी ने एक दूसरे को रंग लगाकर रंगोत्सव की बधाईयां दी।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। माणकरासर में कालीदास बाबा की बगीची में धूमधाम से हुआ फागोत्सव का आयोजन।