






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 11 नवंबर 2021। राज्यभर में मूंगफली उत्पादन में अग्रणी श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के खेतों से लेकर कृषि मंडी तक जबरदस्त रौनक है। मूंगफली व मोठ की खुशहाली से किसान परिवारों में उत्साह छाया है। कृषि कुओं पर मूंगफली व बारानी खेतों में मोठ निकालते हुए किसान परिवार के साथ बड़ी संख्या में मजदूर भी जुटें हुए है। दिन के साथ देर रात तक कृषि कार्य हो रहा है व कहीं कहीं तो डीजे की धुनों पर नाचते गाते किसान खेती कार्य में जुटें हुए है। मजदूरी की रेट दुगुनी हो गई है और सभी के लिए भोजन भी हलवा पूरी के बन रहे है। कृषि मंडी में मूंगफली की बंपर आवक प्रारंभ हो गई है। शुक्रवार को आज कृषि मंडी में दिनभर मूंगफली तुलवाई हुई जिससे मंडी व्यापारियों में भी खुशी की लहर दौड़ गई है। किसान पुनाराम जाखड़, किशन जाखड़, रामलाल प्रजापत ने बताया कि गांव में फिलहाल सभी ग्रामीण काम में जुटें है व मजदूरी महंगी होने के साथ मजदूर नहीं मिलने की समस्या भी सामने आ रही है।








