May 20, 2026
00-25

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 5 अक्टूबर 2021। आज गांव जाखासर में ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी की गांव के पास स्थित जोहड़ के नजदीक झाड़ियों में एक मानव भ्रूण पॉलीथिन में पड़ा है। इससे गांव में हड़कंप सा मच गया और श्रीडूंगरगढ़ पुलिस के एएसआई बीरबल राम ढाका मौके पर पहुंचे। ढाका कथित भ्रूण को लेकर श्रीडूंगरगढ़ अस्पताल पहुंचाया। सीएचसी श्रीडूंगरगढ़ में डॉ. विरेन्द्र गोदारा ने उसकी जांच की तो वह भ्रूण नहीं पाया गया। एएसआई बीरबल राम ने बताया कि डॉक्टरी जांच में सामने आया कि वह भ्रूण नहीं था और किसी स्वस्थ बच्चे की डिलिवरी के बाद निकली आवँल ही थी। जिसे किसी ने यूं लापरवाही से फेंक दिया होगा।

इसके बाद गांव में एक परिवार में जहां डिलवरी हुई वहां से भी यह तस्दीक कर लिया गया एवं परिवारजनों ने द्वारा बच्चे के जन्म के बाद आंवल वहां फेंकें जाना स्वीकार किया गया है। भ्रूण नहीं होने के बाद ग्रामीणों सहित पुलिस ने राहत की सांस ली है।