






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 10 फरवरी 2025। गांव सेरूणा में सरकारी भूमि पर मिली एक बंदूक को पुलिस ने जब्त कर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया है। हैड कांस्टेबल आवड़दान ने बताया कि रविवार को शाम करीब 6 बजे देराजसर रोड पर एक आबादी सेरूणा के पास सड़क के पास ही सरकारी भूमि में झाड़ कीकर के पास एक टोपीदार बंदूक पड़ी होने की सूचना मिली। इस पर पुलिस ने मौके पर जाकर बदूंक बरामद की व अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज किया। मामले की जांच हैड कांस्टेबल सत्यवीर को दी है।
एनडीपीएस के मामले में एक को गिरफ्तार किया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सेरूणा थाना पुलिस ने एक अन्य कार्रवाई में जसरासर निवासी एक युवक को गिरफ्तार किया। थानाधिकारी पवन कुमार ने एनडीपीएस के मामले में जांच के बाद साक्ष्य के आधार पर एक आरोपी को गिरफ्तार किया। पवन कुमार ने बताया कि शिवलाल विश्नोई पुत्र बनवारीलाल विश्नोई उम्र 19 वर्षीय निवासी बनिया पुलिस थाना जसरासर को हवालात में बंद किया गया।



