






बिग्गा में बनेगा वीर बिग्गाजी का मंदिर, किया भूमिपूजन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 10 फरवरी 2025। लोकदेवता वीर बिग्गाजी महाराज के धड़ देवली गांव बिग्गा में वीर बिग्गाजी का एक ओर सुदंर मंदिर का निर्माण होगा। सोमवार सुबह नेशनल हाइवे के निकट मेघवाल मोहल्ले में मंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन किया गया। मोहल्ले में स्थित पुरानी छोटी सी देवली को नया रूप देकर जनसहयोग से नवनिर्माण किया जाएगा। पंडित ईश्वरलाल ने विधि विधान से नींव पूजन संपन्न करवाया। महिलाओं ने बिग्गाजी की छावली गाई व अनेक भजन गाए। यहां मेघाराम, तेजाराम, तुलछाराम, अमीचंद, हरिराम, शंकरलाल, सुखराम, किशनाराम, जगदीश, राजूराम मेघवाल, रमेश जाखड़ सहित अनेक ग्रामीण पूजा में उपस्थित रहें व वीर बिग्गाजी के जयकारे लगाए।

बलवीर तरड़ अध्यक्ष व हेतराम सिद्ध को मिली जिला मंत्री की जिम्मेदारी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बीकानेर में पेंशनर भवन कलेक्टरेट में रविवार को राजस्थान पशु चिकित्सा कर्मचारी संघ, बीकानेर के चुनाव संपन्न हुए। यहां आयोजित संघ की आमसभा में जिले भर से विभागीय कार्मिक शामिल हुए। चुनावों में अध्यक्ष पद पर साधसर, नोखा निवासी बलवीर तरड़ को चुना गया व जिला मंत्री पद पर लूणकरणसर निवासी हेतराम सिद्ध को चुना गया। पदाधिकारियों ने संघ व कार्मिकों के हितों के लिए पूर्ण निष्ठा से कार्य करने की शपथ ली गई। सभी कार्मिकों, चुनाव अधिकारी व पूर्व पदाधिकारियों ने नवनियुक्त अध्यक्ष व मंत्री का स्वागत सम्मान किया। पशुधन निरीक्षक मनोज स्वामी ने बताया कि इस दौरान रामलाल सुथार, मदाराम कुमावत, गोपाल सिंह नाथावत, कमल खुदखुडिया, श्योपत, मेवासिंह, सतीश यादव, नरेंद्र बुड़िया, सुंदर पटीर, सुरेश, आदूराम सिहाग सहित अनेक कार्मिक शामिल हुए।




