






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 19 मार्च 2025। शीतला सप्तमी को लेकर बाजार में खासी रौनक आ गई है जिससे व्यापारियों के चेहरे खिल गए है। कस्बे सहित ग्रामीण क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में लोग व्रत त्योहार के चलते खरीददारी करने पहुंच रहें है। विदित रहें शीतला माता के पूजन में ठंडे खाने का भोग लगाया जाता है। इस दौरान घरों में बनने वाले पकवानों के लिए कैर, सांगरी, कुमटिया, साबुत मिर्ची व अमचूर, भे, खारक कटिंग, काजू किशमिश, बेसन, मोठ व बाजरी आटा की खरीद करने हर घर से लोग किराना दुकानों पर पहुंच रहें है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा शुद्ध खाओ स्वस्थ रहो की बात कही जा रही है। वहीं कैर में मिलावट भी आमजन में चर्चा का विषय बना हुआ है। श्रीडूंगरगढ़ के बाजार में विभिन्न दुकानों पर विभिन्न क्वालिटी व भावों में सामान मिल रहा है। बुधवार को सांगरी 1000 रूपए से 1400 रूपए तक मिल रही है वहीं केरिया 600 रूपए से लेकर 2000 रूपए तक के मिल रहें है। कुमटिया 200 से 300/-, भे 400 से 500/-, साबुत अमचूर 400/-, साबुत लाल मिर्ची 150 से 240/- काजू 750 से 800/-, किशमिश 300 से 400/- तक है। इसी के साथ बाजरी आटा 35 से 50/- प्रति किलो, मोठ का आटा 80 से 120/- प्रति किलो और बेसन 80 से 120/- रूपए प्रति किलो बिक रही है। दूसरी ओर ज्योतिबा फुले सब्जी मंडी में बुधवार को केरी की बिक्री खासी रही है। अनील पंवार ने बताया कि आज सुबह केरी थोक में 50 से 60 रूपए प्रति किलो बिकी है। वहीं रमजान माह में रोजा के चलते फलों की बिक्री खासी हो रही है। वहीं मिठाई की दुकानों पर भी बड़ी संख्या में लोग पहुंचकर शीतला के लिए मिठाई व नमकीन भी खरीद कर रहें है।





