May 20, 2026
000000000

पश्चिमी विक्षाभ सक्रिय, आज और कल बरसात की संभावना।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मौसम विभाग ने आगामी दो दिन बीकानेर में तेज बारिश की संभावना जताई है। विभाग के अनुसार प्रदेश में एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हुआ है जिसके प्रभाव से 20 मार्च को एक बार फिर बादल छाए रहने और राज्य के उत्तरी भागों में मेघ गर्जन के साथ कहीं कहीं हल्की बारिश होने की संभावनाए जताई है। विभाग ने बीकानेर संभाग के चूरू श्रीगंगानगर व हनुमानगढ़ में तेज हवाओं के साथ झोंके दर्ज होने की बात कही है। बीकानेर के लूणकरणसर, खाजूवाला, महाजन सहित अधिकांश क्षेत्रों में हल्के बादल छाए हुए है। इसी के साथ जयपुर व भरतपुर संभाग में भी कहीं कहीं हल्की बारिश व तेज हवाएं चलने की संभावना है।
श्रीडूंगरगढ़ मंडी व श्रीडूंगरगढ़ ए केंद्र पर शुरू होगी 10 अप्रेल से सरसों व चना खरीद।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। प्रदेश में न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर सरसों और चना की खरीद 10 अप्रेल से शुरू होगी। इसके लिए 1 अप्रेल से पंजीकरण शुरू हो जाएगा। श्रीडूंगरगढ़ में खरीद मंडी स्थित सरकारी खरीद केंद्र व श्रीडूंगरगढ़ ए केंद्र पर होगी। गत वर्ष प्रति किसान 25-25 क्विंटल सरसों व चना की खरीद की गई थी। इस वर्ष मात्रा की घोषणा नहीं की गई है परंतु मूंगफली खरीद 25 से बढ़ाकर 40 क्विंटल की गई थी, तो किसानों को खरीद मात्रा बढ़ने की उम्मीदें भी है। इस वर्ष राज्य में सरसों का लगभग 62 मीट्रिक टन एवं चने का लगभग 23 लाख मीट्रिक टन उत्पादन संभावित है। राज्य में सरसों की 13.89 लाख मीट्रिक टन एवं चने की 6.30 लाख मीट्रिक टन खरीद किया जाना प्रस्तावित है। सरसों का समर्थन मूल्य 5950 रुपए प्रति क्विंटल एवं चने का समर्थन मूल्य 5650 रुपए प्रति क्विंटल निर्धारित किया है। इस संबंध में राजफैड में कॉल सेन्टर स्थापित किया गया है। इस नम्बर 18001806001 है। किसानों को सलाह दी गई है कि वे अपनी फसल को साफ-सुथरा करके तथा छानकर क्रय केन्द्रों पर लाएं ताकि गुणवत्ता मापदण्डों के अनुरूप उपज का विक्रय कर सकें।
मंडी प्रांगण में गैर कृषि उत्पादों की बिक्री होगी बंद।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। अनाज मंडी या आढ़त की दुकानों पर अब गैर कृषि उत्पाद बेचना दुकानदारों को भारी पड़े सकता है। कृषि विपणन निदेशालय के निदेशक राजेश कुमार चौहान ने प्रदेश की सभी मंडियों में आढ़त की दुकानों पर केवल कृषि जिंसो की बिक्री सुनिश्चित करने के आदेश जारी किए है। इस आदेश के तहत अनाज मंडियों में कीटनाशक, सोलर प्लेट, बैटरी, इन्वर्टर, किराना सामान, रासायनिक खाद, कृषि यंत्र, पाइप फव्वारे जैसी गैर कृषि वस्तुओं की बिक्री पर रोक लगाई गई है। निर्देशों का उल्लंघन करने वाले दुकानदारों पर कार्रवाई की जाएगी। वर्तमान में बीकानेर अनाज मंडी सहित प्रदेश की अन्य मंडियों में कृषि उपज के अलावा अन्य कई प्रकार के उत्पाद बेचे जा रहें है। भारतीय किसान संघ के पदाधिकारियों ने इस संबंध में कृषि विपणन निदेशक से शिकायत की थी, जिसके बाद यह आदेश जारी किया गया। राठौड़ ने बताया कि मंडियों में गैर कृषि उत्पादों की बिक्री से न केवल कृषि उत्पदों के व्यापार पर असर पड़ रहा था। बल्कि सुरक्षा और स्वच्छता से जुड़ी कई समस्याएं भी उत्पन्न हो रही थी। आदेश जारी होने के बाद राठौड़ ने जिला कलेक्टर, एडीएम प्रशासन तथा मंडी सचिव से मिलकर ज्ञापन दिया है। बता देवें श्रीडूंगरगढ़ मंडी में केवल किराना दुकान है परंतु अन्य कोई दुकान यहां नहीं है।