






उदरासर के स्कूल में दानदाताओं ने दिया सहयोग, हुआ लोकार्पण।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। क्षेत्र के गांव उदरासर में वैद्य मघाराम राउमावि में गुरूवार को कई कार्यों का लोकार्पण समारोह पूर्वक किया गया। विद्यालय के सौंदर्यकरण की कड़ी में फव्वारा सेट, नया पोर्टेबल कक्षाकक्ष, सोलर पैनल, 2 कमरों के निर्माण हेतु भूमि पूजन के आयोजन संपन्न हुए। प्राचार्य मुकेश कुमार प्रजापत की अध्यक्षता में आयोजित समारोह में दानदाताओं का सम्मान किया। प्रजापत ने आज के समय में शिक्षा को जरूरी बताते हुए व्यक्ति के सर्वांगीण विकास का सबसे आवश्यक घटक बताया। उन्होंने अभिभावकों को बच्चों पर ध्यान देने की बात कही। उन्होंने स्कूल शैक्षिक व खेल गतिविधियों की जानकारी देते हुए कहा कि संभवत: प्रदेश भर में सोलर पैनल वाला एकमात्र सरकारी विद्यालय बन गया है। प्राचार्य ने सभी का आभार जताया। विद्यार्थियों ने सुदंर सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी। मुख्य अतिथि के रूप में सरपंच किशन गोदारा शामिल हुए। व्याख्यात सुष्मा सैन ने शिक्षा को ही जीवन की सबसे बड़ी पूंजी बताते हुए व्यक्ति के आगे बढ़ने का एकमात्र मार्ग बताया। वहीं सुरेन्द्र कुमार पूनियां, दलीप कुमार पंचारिया, दुलाराम गोदारा, हरिराम नाई, शंकरलाल पंचारिया, परमाराम जाखड़, चुन्नीलाल मोट ,आशाराम तावनियां, सूरजनाथ सिद्ध, जगदीश सुथार, शिव प्रजापत, बालूराम सिंवल आदि मौजूद रहें। ग्रामीणों ने विद्यालय में हो रहें नवाचारों की सराहना की और स्कूल हित में सहयोग के लिए तत्पर रहने का आश्वासन दिया। इस दौरान पूरा स्टाफ सक्रिय रहा।


मोमासर में स्केटिंग विजेताओं का किया सम्मान।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बीकानेर में आयोजित 17 वर्षीय व 19 वर्षीय स्केटिंग में मोमासर के राबाउमावि क्रमश: सरिता पुत्री किस्तुराराम मेघवाल व तुलछा पुत्री सांवरमल मेघवाल, सावित्री पुत्री चेतनराम मेघवाल ने गोल्ड मेडल हासिल किया। विजेता टीम का गत दिनों गांव पहुंचने पर ग्रामीणों ने स्वागत किया वहीं गुरूवार को ग्राम पंचायत मोमासर की ओर से अभिनंदन किया गया। विजेता खिलाड़ियों सहित विनोद, कोमल, गायत्री, संतरा, अनिता, पीटीआई संतोष शेखावत व टीम प्रभारी सरिता का शॉल व फुलमाला से सम्मान किया गया। इस दौरान उपसरपंच जुगराज संचेती, गोपाल गोदारा, जेशाराम, राजुराम, अंकित जैन और विद्यालय स्टाफ के महेंद्र, जगदीश, रामकिशन, महावीर व राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त कृष्णा प्रजापत सहित बड़ी संख्या मे ग्रामीण उपस्थित रहें।





