May 21, 2026
WhatsApp Image 2025-09-25 at 22.00.15

प्रजापति समाज द्वारा आयोजित होगा प्रतिभा सम्मान समारोह, बनाई रूपरेखा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गुरूवार शाम प्रजापति छात्रावास में प्रजापति शिक्षा सेवा समिति द्वारा बैठक का आयोजन किया। बैठक में आगामी 26 अक्टूबर 2025 को आयोजित होने वाले प्रथम प्रजापति प्रतिभा सम्मान समारोह की तैयारी संबंधी रूपरेखा बनाई गई। इस दौरान कार्यक्रम से संबंधित पेंपलेट का विमोचन किया गया। समिति उपाध्यक्ष मोहनलाल मिनोठिया ने बताया कि समारोह में समाज की 10वीं व 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं में 75 प्रतिशत अंक, स्नातक व स्नातकोत्तर में 65 प्रतिशत अंक या इससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले, खेलों में राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शन करने वाले, उच्च शिक्षा में 2021-25 के बीच आईआईटी, नीट, आईआईएम, एनआईटी, नेट, एमबीबीएस, सीए सीएस करने वाले, पीएचडी उपाधि लेने वाले, सरकारी सेवाओं में चयनित व जनप्रतिनिधियों का सम्मान किया जाएगा। तैयारी बैठक में समिति अध्यक्ष गोविन्द प्रसाद बासनीवाल, मोहनलाल मिनोठिया, नारायण लखेसर, नंदकिशोर बासनीवाल, सुभाष कुलचानियां, बालचंद मिनोठिया, रमेश बासनीवाल, पवन बोरावड़, रामचंद्र छापोला, हरिप्रसाद बासनीवाल शामिल रहें।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। प्रजापति समाज की प्रतिभाओं का होगा सम्मान, तैयारी बैठक का आयोजन।

कल शुरू होगा दो दिवसीय शैक्षिक सम्मलेन, उद्घाटन सत्र में शामिल होंगे जनप्रतिनिधि व अधिकारी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय का दो दिवसीय शैक्षिक सम्मेलन 26व 27 सितंबर 2025 को राजकीय रूपा देवी मोहता उच्च माध्यमिक विद्यालय श्रीडूंगरगढ़ में आयोजित होगा। सम्मेलन के संयोजक एवं उप शाखा अध्यक्ष पवन शर्मा ने बताया कि 26 सितंबर को प्रथम दिवस के प्रथम सत्र में विभाग प्रचारक विनायक का पंच परिवर्तन पर उद्बोधन होगा। दोपहर 12 बजे उद्घाटन सत्र होगा जिसमें विधायक ताराचंद सारस्वत, विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड के अध्यक्ष रामगोपाल सुथार, नोखा के पूर्व विधायक बिहारीलाल बिश्नोई, भाजपा के पूर्व शहर जिलाध्यक्ष एवं शिक्षाविद् सत्यप्रकाश आचार्य, उपनिदेशक माध्यमिक शिक्षा निदेशालय बीकानेर रमेश कुमार हर्ष, जिला शिक्षा अधिकारी किशनदान चारण, ब्लॉक शिक्षा अधिकारी सरोज वीर पूनिया, संगठन के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष रवि आचार्य, प्रदेश उपाध्यक्ष ओमप्रकाश बिश्नोई शामिल होंगे। दो दिवसीय शैक्षिक सम्मेलन में शिक्षक-शिक्षार्थी एवं छात्र हितों पर चिंतन और मनन होगा। राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 पर चर्चा और वर्तमान परिप्रेक्ष्य में शिक्षक की भूमिका पर विचार विमर्श किया जाएगा। शिक्षक सम्मेलन के दूसरे दिन खुला सत्र एवं शिक्षक समस्याओं पर विचार विमर्श किया जाएगा। दूसरे दिन लिए जाने वाले प्रस्ताव उच्च अधिकारियों एवं राज्य सरकार को भेजें जाएंगे। सम्मेलन में शिक्षकों की अधिकाधिक संख्या में उपस्थिति सुनिश्चित करने लिए जिले की सभी उपशाखाओं के अध्यक्ष एवं मंत्री लगातार शिक्षकों से संपर्क कर रहे हैं।

सुरजनसर से जयकारों के साथ रवाना माँ भवानी संघ।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव सुरजनसर में गुरूवार दोपहर करणी मंदिर परिसर माँ के जयकारों से गूंज उठा। मौका था यहां से माँ भवानी संघ के युवा श्रद्धालुओं के देशनोक पैदल यात्रा के लिए रवाना होने का। इस बार संघ की नौवीं फेरी होगी। संघ के पदयात्री एक जैसी गणवेश में रवाना हुए तो ग्रामीणों ने जयकारों के साथ शुभकामनाएं दी।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। धूमधाम से रवाना हुआ देशनोक पैदल यात्री संघ।

शुक्रवार को इन ग्राम पंचायतों में होंगे ग्रामीण सेवा शिविर।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। ग्रामीण सेवा शिविर के तहत शुक्रवार को श्रीडूंगरगढ़ के ठुकरियासर व तोलियासर में शिविरों का आयोजन होगा। ग्रामीण अपनी समस्याओं के लिए शिविर में परिवाद दे सकते है। विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहेंगे।