






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 1 सितंबर 2025। समुद्र की लहरों पर गणेश उत्सव मनाकर गणपति बाबा के गूंजते जयकारे, ये श्रद्धा और भक्ति का माहौल नजर आया भारत से अमेरिका के बीच चल रहें नेवी मर्चेंट के एक जहाज पर। दल के सदस्यों ने चार दिन समिति संसाधनों में पूर्ण श्रद्धा व समर्पण भाव से गणेश पूजन किया। आज सुबह हर्षोल्लास के माहौल में गणेश विसर्जन संपन्न किया गया। श्रीडूंगरगढ़ निवासी मर्चेंट नेवी में सेवारत रामस्वरूप प्रजापत अपने ग्रुप के साथ लंबी यात्रा पर है। यात्रा के बीच समुद्र की लहरों पर इन्होंने धूमधाम से गणेश उत्सव मनाया। रामस्वरूप ने बताया कि रास्ते में कोलम्बिया की मिट्टी आई और उसी से एक साथी ने गणपति बप्पा की सुंदर मूर्ति बनाई। रंग और कागज के फुलों की माला बनाकर बाबा को सजाया गया। चार दिन चुनौतीपूर्ण पोर्ट ऑपरेशन्स के बीच सुबह शाम बप्पा की आरती व करते हुए गणपति बप्पा मोरया के जयघोष लगाए। उन्होंने बताया कि अपार प्रेम व आस्था के माहौल में सभी सदस्यों ने मिल जुलकर उत्सव मनाया और साधारण प्रसाद का भोग लगाकर खूब आनंदित भी हुए। सोमवार सुबह दल के सदस्यों ने मैक्सिको से अमेरिका की ओर जाते हुए रास्ते में श्रद्धा के साथ गणपति मूर्ति का विसर्जन किया। सभी ने बप्पा जल्दी आना के साथ जयकारे लगाए और एक दूसरे को मंगलकामनाए दी।








