May 20, 2026
00000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 1 सितंबर 2025। रात आई भारी बरसात के बाद जन जीवन बुरी तरह से प्रभावित हो गया है। वहीं प्रशासन अलर्ट मोड पर है। बीती रात तहसीलदार व नगरपालिका ईओ श्रीवर्द्धन शर्मा धोलिया रोड पर दो दर्जन से अधिक घरों में पानी घुसने के बाद मौके पर पहुंचे। शर्मा ने यहां एक मकान में दो जनों के फंसे होने की सूचना पर टीम को तुरंत लगाया और छत के ऊपर से एक महिला व एक पुरूष को रेस्क्यू किया गया। इन दोनों को वहीं एक पड़ोस के घर में सुरक्षित रखा गया। शर्मा ने बताया कि रातभर से पालिका कार्मिक राहत कार्यों में जुटे है और अलर्ट मोड पर कार्य किया जा रहा है। शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि 2 गिरदारवर व 5 पटवारी की टीमों का गठन कर शहर में सर्वे करने के निर्देश दिए गए है। वहीं जॉन वाइज अन्य पटवारियों को भी ग्रामीण अचंल से रिपोर्ट एकत्र करने के निर्देश दिए है।