






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 30 मार्च 2025। गणगौर का उत्सव अपने पूरे परवान पर है। महिलाएं व युवतियां दिन भर आयोजन में व्यस्त है। रविवार को दिन भर मायरा व मेंहदी के आयोजन किया गया। कहीं हर्षोंल्लास के साथ गीत गाते हुए गणगौर को मेंहदी लगाई गई। किसी के घर बनौरा निकाला गया। कहीं बैंड बाजे के साथ महिलाओं ने गणगौर का मायरा भरने की रस्म अदा की। वहीं मायरा का सामान किसी जरूरतमंद परिवार को दिया गया। वहीं बड़ी संख्या में महिलाएं सामूहिक पूजन के कार्यक्रमों में शामिल हो रही है।












