






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 30 मार्च 2025। रविवार सांझ ढलने के साथ ही ईद का चांद नजर आ गया है। मुस्लिम समाज के लोगों ने एक दूसरे को चांद की बधाई दी। समाज में उत्साह का माहौल छा गया है व सोमवार को ईद उल फितर का जश्न मनाया जाएगा। सुबह 8.30 बजे ईदगाह में ईद की नमाज जामा मस्जिद के इमाम फजले हक के द्वारा सामूहिक रूप से अदा करवाई जाएगी। वहीं मुस्लिम मोहल्लों की सुदंर सजावटें की गई है। ईदगाह में भी विशेष व्यवस्थाएं की गई है। ईदगाह को भी फरियों व रोशनी से सजाया गया है। महिलाओं व बच्चों ने नए कपड़े, चूड़ियां, जूते चप्पलों की खरीद की है। हर घर में साफ सफाई कर सजावट की गई है व रसोइयों में आज मिठाइयां व सेवईयां बनाई जा रही है। कल सुबह नमाज के बाद सभी एक दूसरे को मुबारकबाद देते हुए गरीबों को दान देंगे। रविवार शाम इतकाफ करने वाले रोजेदारों का सम्मान किया गया। समाज के असगर अली ने बताया कि ये 9 दिन तक मस्जिद में इबादत करते है और ईद का चांद देखकर बाहर आते है तो समाज के लोग इनका स्वागत सम्मान करते है।









