






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 21 मार्च 2025। पूरे अंचल में बालिकाओं, युवतियों व महिलाओं के समूहों में शुक्रवार को जबरदस्त उत्साह का माहौल रहा। नवविवाहिताओं में भी गणगौर पूजन का विशेष महत्व है। युवतियों ने सुबह दूब व फूलों से गणगौर का पूजन किया व दिन में गणगौर व ईसर को खूब सजाया गया। युवतियों व महिलाओं ने स्वयं भी अलग अलग थीम पर सज धज कर ढोल थाली के साथ गणगौर का घुड़ला घुमाया। गली-गली में घुड़ला के गीत गूंजते सुनाई दिए और युवतियों की टोलियांं गणगौर लेकर घुमते नजर आई। बालिकाओं के विभिन्न ग्रुप खूब हंसी ठिठोली करते नजर आए। घरों में गीतों पर खूब नृत्य किया गया। सभी घरों में गणगौर को प्रसाद का भोग लगाया गया व खूब मिठाइयां बांटी गई।















