






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 21 मार्च 2025। राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ द्वारा भारतीय नववर्ष के स्वागत के लिए समारोह समिति का गठन किया गया है। समिति के संरक्षक रामस्नेही परंपरा के संत मोहनराम जी महाराज होंगे तथा अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी श्यामसुदंर पारीक को दी गई है। समिति संयोजक लीलाधर बोथरा तथा सदस्य भैराराम डूडी, आसाराम पारीक, विनोद वर्मा व भैरूंदान मोहता होंगे। समिति द्वारा नववर्ष के स्वागत के लिए विभिन्न आयोजनों का संचालन किया जाएगा। विदित रहें विश्व हिंदू परिषद द्वारा भी कार्ययोजना बनाकर आयोजन की तैयारियां की जा रही है।



