May 21, 2026
0000000101010100

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 16 मार्च 2023। प्रतिवर्ष की भांति गणगौर मेला समिति द्वारा दो दिवसीय गणगौर उत्सव का आयोजन किया जाएगा। मेला समिति सदस्य आयोजन संबंधी तैयारियों में जुट गए है। गाजे बाजे के साथ आगामी 24 मार्च को कस्बे में गणगौर की शाही सवारी निकाली जाएगी जिसमें बड़ी संख्या में सजी धजी गणगौर ईसर शामिल होंगे। समिति के सदस्यों ने इस संबंध में बुधवार को बैठक का आयोजन किया जिसमें ध्वज व्यवस्था, जुलुस व्यवस्था, सहित विभिन्न जिम्मेदारियां समिति सदस्यों को सौंपी गई है। ये शाही जुलुस हनुमान क्लब से निकल कर शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए नेहरू पार्क पहुंचेगा। जगह जगह पुष्प वर्षा से जुलुस का स्वागत होगा व जुलुस गाजे बाजे से ऊंट घोड़ो के साथ रवाना होगा। 25 मार्च को नेहरू पार्क में शाम साढ़े चार बजे से गणगौर के फेरों का समारोह आयोजित होंगे। यहां गणगौर प्रतियोगिता का भी आयोजन होगा जिसमें प्रथम, द्वितीय व तृतीय को पुरस्कृत किया जाएगा। बैठक में समिति के व्यवस्थापक देवीलाल उपाध्याय, रामचंद्र मोदी, श्यामसुदंर पारीक, गोपाल राठी, शंकरलाल सारस्वत, कांति पुगलिया, हीरालाल पुगलिया, रामदेव उपाध्याय सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहें।