May 21, 2026
0000000101010100

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 16 मार्च 2023। गांव रिड़ी के राजीव गांधी सेवा केन्द्र में चिरंजीवी योजना में पंजीयन के लिए शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में रिड़ी सरपंच प्रतिनिधि हेतराम जाखड़ ने अपने परिवार का चिरंजीवी योजना में पंजीयन करवा ग्रामीणों को योजना से जुड़ने का आह्वान किया। जाखड़ ने कहा कि राज्य सरकार की इस योजना से जुड़कर अपने परिजनों की स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का हल निकाला जा सकता है और ग्रामीण इस योजना का पूरा लाभ उठावें। जाखड़ ने गांव की युवा शक्ति से शत प्रतिशत पंजीयन के लिए ग्रामीणों को प्रेरणा देने की अपील की। इस दौरान शिविर में गांव के 65 परिवारों ने योजना में अपना पंजीयन करवाया। नायब तहसीलदार रमेश सिंह ने ग्रामीणों को योजना के बारे में पूरी जानकारी दी व हर घर को इससे जुड़ने की बात कही। शिविर में पटवारी सीताराम, ग्राम विकास अधिकारी हितेश कुमार, शिवरतन बिजारणियां, एएनएम प्रीता आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिका उपस्थित रही व अपनी सेवाएं दी।