






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 29 मई 2022। गंगा दशमी के पावन पर्व पर गंगा स्नान के महत्व को देखते हुए श्रीडूंगरगढ़ से हरिद्वार जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए सुखद समाचार है। अब श्रीडूंगरगढ़ से अमित ट्यूर एण्ड ट्रेवल्स द्वारा एकदिवसीय हरिद्वार बस यात्रा जाएगी। टयूर संयोजक ने बताया कि यहां से 8 जून को शाम 7.00 बजे विशेष लग्जरी बस 2×2 एसी सेमि स्लीपर व एसी तथा नॉन एसी स्लीपर बस जाएंगी। जिसमें यात्रियों को पूर्ण सात्विक राजस्थानी खाने-पीने सहित तमाम सुविधाएं मुहैया करवाई जाएगी व श्रद्धालु गंगा दशमी पर गंगा स्नान के साथ दोनों समय की गंगा आरती का आनन्द ले सकेंगे। बस में सीटें सीमित है इसलिए अपनी सीट का आरक्षण करवाने के लिए तथा अधिक जानकारी के लिए 7339967401 व 9660801700 पर सम्पर्क किया जा सकता है।



