






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 20 अक्टूबर 2023। श्रीडूंगरगढ़ कस्बे में गत जून माह में पुलिस की एक रेड में गांजा फेंक कर फरार हुए गांजा तस्कर बाबूलाल रैगर को साढ़े चार माह बाद गिरफ्तार करने में पुलिस को सफलता मिली है। मामले के अनुसंधान अधिकारी शेरुणा थानाधिकारी इंदरलाल ने बताया कि 25 जून को एसआई बलवीर सिंह की अगुवाई में मुखबिर की सूचना पर जैसलसर रोड़ पर दबिश दी थी। वहां बिग्गाबास निवासी बाबूलाल रेगर पुलिस को देख एक बैग फेंक कर भाग गया था। उस बैग में से 5 किलो 100 ग्राम गांजा जब्त किया गया था। इस मामले में अभी तक बाबूलाल फरार चल रहा था और अब शेरुणा थानाधिकारी ने उसे पकड़ने में सफलता हासिल की है। आरोपी को 2 दिनों के पिसी रिमांड पर रखा गया और शुक्रवार को दुबारा न्यायालय में पेश किया गया। जहां से उसे बीकानेर जेल भेज दिया गया।



