






आड़सर में आज होगा भव्य जागरण।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। प्रसिद्ध आड़सर माताजी मंदिर में सुबह व शाम आरती में बड़ी संख्या में श्रद्धालु भाग ले रहें है। यहां दुर्गा सप्तशती के पाठ का आयोजन हो रहा है जिसमें राकेश भाई पारीक द्वारा माता की लीलाओं का वर्णन किया जा रहा है। बता देवें आज मंदिर प्रांगण में भव्य जागरण का आयोजन होगा जिसमें अनिल सैन नागौर द्वारा भजनों की प्रस्तुतियां दी जाएगी। श्री भगवती मंदिर विकास सेवा समिति द्वारा मंदिर में विशेष धार्मिक आयोजनों की व्यवस्थाएं संभाली जा रही है।

चार दिवसीय बंगाली पूजन आज प्रारंभ, गाजे बाजे से लाए माँ की विशाल मूर्ति।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। चार दिवसीय बंगाली पूजन आज से बिग्गाबास में प्रारंभ हो रहा है। बंगाली विधि विधान के साथ माता का पूजन होगा। बंगाली समाज ने गणेश मंदिर के पास भव्य आयोजन की तैयारियां की है। समाज के पुरूषों व महिलाओं ने आज गाजे बाजे के साथ माँ की विशाल मूर्ति की स्थापना की है। यहां गरबा डांडिया के साथ माँ का सिंदूर पूजन भी होगा।

कोटासर में दानदाता ने नवरात्र पर्व पर गौसेवा में दिया हजारों रूपए का समर्पण।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कोटासर में दानदाता ने नवरात्र पर्व पर गौसेवा में नगद राशि का सहयोग समर्पण दिया। समिति के अगरसिंह ने बताया कि आज लिखमीसर दिखनादा के समाजसेवी रामचंद्र ठोलिया ने गौसेवार्थ व गौशाला विकास के लिए 72000रु. की राशि का समर्पण दिया। ठोलिया ने गौवंश को गुड़ खिलाया और हरिराम भादू, सूडसर के विजयपाल भादू, दुलचासर के श्रीराम सोनी मौजूद रहें। गौशाला कमेटी की ओर से कमेटी सदस्य ओमसिंह भाटी, अमरसिंह पड़िहार, मूलसिंह चौहान, मांगीलाल सुथार, मूलसिंह चौहान द्वारा दानदाता का सम्मान किया।

कन्याओं को खिलाया भोजन, लिया संरक्षण का प्रण।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। नवरात्र उत्सव पर उल्लास के साथ घरों में और मंदिरों सहित अनेक सामूहिक बालिका पूजन के अनेक आयोजन किए जा रहें है। आज राउमावि डेलवां में 210 कन्याओं को भोजन करवाया गया। बालिकाओं को तिलक लगाकर दक्षिणा भी दी और स्कूल के स्टाफ ने बालिका शिक्षा को प्रोत्साहन देने व बालिका संरक्षण का प्रण लिया।

कालूबास में आयोजित भागवत में पहुंचे बॉस।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कालूबास में आयोजित भागवत व मायरा वाचन में धार्मिक संबोधन के लिए महामंडलेश्वर कुशालगिरीजी महाराज श्रीडूंगरगढ़ पहुंचे। श्रद्धालुओं ने घुमचक्कर से कथा स्थल तक पुष्पवर्षा के साथ महाराज का स्वागत किया। बता देवें गौड़ परिवार द्वारा पंडित अक्षय अन्नत गौड़ द्वारा गौसेवार्थ कथा का आयोजन किया गया जा रहा है। बड़ी संख्या में श्रद्धालु कथा श्रवण का लाभ ले रहें है व विभिन्न प्रकार की झांकिया सजाई जा रही है।




