May 21, 2026
draft

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 11 अक्टूबर 2023। चुनाव आयोग से बड़ी अपडेट आई है। आयोग ने राजस्थान में चुनाव की तिथि में संशोधन करते हुए अब 23 नवंबर को चुनाव नहीं होने व राजस्थान विधानसभा चुनाव अब 25 नवंबर को होने की सूचना जारी की है। वहीं मतगणना 3 दिसंबर को होगी। देवउठनी एकादशी के दिन चुनाव तिथि होने के कारण अनेक नागरिकों संगठनों ने आयोग से तिथि परिवर्तन की मांग की थी। जिसपर लगातार चुनाव आयोग मंथन कर रहा था। अभी अभी आयोग ने अपनी वेबसाइट पर तिथि परिवर्तन की सूचना अपलोड कर दी है।