May 20, 2026
WhatsApp Image 2025-06-01 at 18.08.14 (1)

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 1 जून 2025। कृषि मंत्री किरोड़ीलाल मीणा की शिकायत पर तीसरे दिन बड़ी कार्रवाई की गई। पुलिस ने शनिवार को नकली खाद बनाने वाली 11 फैक्ट्रियों को सीज कर दिया। 4 फैक्ट्री संचालकों के खिलाफ मामले दर्ज किए है। कृषि विभाग ने किशनगढ़ के आसपास स्थित गांवो की फैक्ट्रियों से बड़ी तादात में नकली माल जब्त किया है।

उद्यान अधिकारियों को निरीक्षक की शक्तियां दी।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कृषि विभाग जयपुर द्वारा अधिसूचना जारी कर उद्यान विभाग अधिकारियों को भी कृषि आदान निरीक्षक की शक्तियां प्रदत्त की गई हैं। उद्यान विभाग के सहायक निदेशक मुकेश गहलोत ने बताया कि उपनिदेशक उद्यान कार्यालय में कार्यरत उपनिदेशक उद्यान, सहायक निदेशक उद्यान, कृषि अधिकारी उद्यान भी अपने अधिकारिता क्षेत्र में बीज, उर्वरक व कीटनाशी के नमूने आहारित कर सकते हैं। पहले यह कृषि आदान निरीक्षक की शक्तियां कृषि विभाग, आत्मा विभाग व सीएडी विभाग में कार्यरत अधिकारियों को प्रदत्त थी, अब इस अधिसूचना अनुसार उद्यान विभाग अधिकारियों को भी कृषि आदान निरीक्षक की शक्तियां प्रदत्त की गई हैं।

विधायक ने विधानसभा में उठाया था प्रश्न।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। विधानसभा के प्रश्नकाल में श्रीडूंगरगढ़ विधायक ताराचंद सारस्वत ने भी विधानसभा में मूंगफली खरीद व नकली खाद का सवाल उठाया था। सारस्वत ने सरकार से भ्रष्टाचार और धांधली की निष्पक्ष जांच की मांग की। विधायक ने कहा कि विधानसभा में मूंगफली क्रय केद्रों व वेयरहाउस पर की जा रही धांधली का मुद्दा किसान हित में प्रमुखता से उठाया गया था। सरकार ने इस पर संज्ञान लेकर राजस्थान के किसानों के साथ न्याय किया है। इसमें जो भी आरोपी होंगे, उन्हें सरकार द्वारा बख्शा नहीं जाएगा। विधायक ने बताया कि राजफेड की ओर से श्रीडूंगरगढ़, पूगल और बज्जू क्रय केंद्र व खाजूवाला, रावला व रायसिंहनगर के वेयर हाउस पर खरीद और व्यवस्थाओं से संबंधित अनियमितताओं की जांच के लिए तीन सदस्यीय जांच दल का गठन किया गया व 20 मई को जांच के आदेश दिए गए। विधायक ने कहा कि दल अपनी रिपोर्ट आवश्यक दस्तावेजों के साथ राज प्रबंध निदेशक को सौंप चुका है, जिसमें भारी अनियमितता की बात सामने आई है।