May 20, 2026
WhatsApp Image 2025-06-01 at 20.07.02

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 1 जून 2025। उपमुख्यमंत्री के प्रवेश पर उपखंड कार्यालय के आगे बैठे ट्रोमा निर्माण संघर्ष समिति के सदस्यों ने जमकर नारेबाजी करते हुए विरोध किया। धरनार्थियों ने शीघ्र निर्माण शुरू करवाने की मांग की। धरनार्थियों के आस पास भारी पुलिस जाप्ता तैनात रहा। वहीं धरनार्थियों द्वारा डिप्टी सीएम के काफिले के लौटने के दौरान काले झंडे दिखाने की तैयारी की जा रही थी। परंतु पुलिस को इसकी भनक लगने पर डिप्टी सीएम का रूट डायवर्ट कर दिया गया। वे भाजपा कार्यालय से सीधे हाइवे पर आने की बजाय बाजार में से होते हुए घुमचक्कर होकर बीकानेर रवाना हुए।

3 जून की चेतावनी सभा की तैयारियां।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पूर्व विधायक गिरधारीलाल महिया ने ट्रोमा की मांग को जनता के हक की मांग बताते हुए इसके लिए आर पार का संघर्ष करने की बात कही है। महिया ने ट्रोमा निर्माण शुरू नहीं किए जाने को सरकार की नाकामी बताते हुए कहा कि आगामी 3 जून को चेतावनी सभा में पूरे अंचल के गांवो से जागरूक लोग सभा में शामिल होंगे और पूरजोर ढंग से ट्रोमा की आवाज को बुलंद करेंगे। महिया स्वयं रविवार को जनसंपर्क में सक्रिय रहें और बाना, लिखमीसर दिखणादा, उत्तरादा, दुसारणा, सेरूणा, देराजसर, बेनीसर, भोजास, बापेऊ, राजेडू, कोटासर, पूनरासर इत्यादि गांवो में ग्रामीणों से सभा में शामिल होने की अपील की। वहीं संघर्ष समिति के सदस्यों ने बताया कि समिति सदस्यों द्वारा विभिन्न स्तरों पर जनसंपर्क किया जा रहा है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। धरनार्थियों ने डिप्टी सीएम के सामने विरोध जताते हुए जमकर नारेबाजी की।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। धरनार्थियों के आस पास भारी पुलिस जाप्ता तैनात रहा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पूर्व विधायक जुटे जनसंपर्क में, ट्रोमा को बताया जनता के हक की आवाज।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। धरनास्थल के आगे तैनात रहें पुलिस कर्मी।