






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 10 अक्टूबर 2022। दो आरोपी बारानी खेत में ग्वार, बाजरा, मोठ की खड़ी फसल में आधी रात को पशु चराने पर खेत मालिक ने ओलमा दिया तो आरोपी उसे मारने दौड़े। पार्थी ने थाने पहुंच कर मामला दर्ज करवाया है। क्षेत्र के गांव धोलिया निवासी सम्पत पुत्र बाबूलाल नायक ने इसी गांव का गणेश पुत्र फुसाराम नायक तथा सेठी पुत्र मोहनराम नायक 20 सितंबर की रात 11 बजे उसके खेत की सींव पर लगे तार तोड़कर खेत में आवारा पशु चरा रहे थे। संपत ने पुलिस को बताया कि जब उसने आरोपियों को ओलमा दिया तो वे लाठी लेकर मारने के लिए पीछे दौड़े व गंदी गालियां दी तो उसने वहां से भाग कर जान बचाई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच हैड कांस्टेबल सुरेश कुमार को सौंप दी।



