May 20, 2026
010

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 10 अक्टूबर 2022। कस्बे के आम रास्ते पर एक जना अवैध शराब बेच रहा था और मौके पर पुलिस पहुंच गई। आरोपी मौके से फरार हो गया और पुलिस ने अवैध शराब जब्त कर ली। हैड कांस्टेबल हरिराम की अगुवाई में कार्रवाई करते हुए टीम ने आड़सर बास निवासी राजूराम रेगर को आम रास्ते पर शराब बेचते देखा। पुलिस के पहुंचने पर आरोपी गलियों में से भाग गया व हाथ में कट्टा था वह वहीं छोड़ गया। पुलिस ने कट्टे की तलाशी लेकर उसमें से 50 पव्वे ढोला मारू स्ट्रांग देशी शराब के जब्त कर लिए।