






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 1 अप्रैल 2023। चुनावी वर्ष में सभी दल सक्रियता के साथ कार्य करते नजर आ रहें है। आज बीकानेर देहात जिला प्रभारी ओमप्रकाश सारस्वत ने श्रीडूंगरगढ़ के चारों मंडलों के पदाधिकारियों की एक दिवसीय कार्यशाला ली। कार्यशाला में बूथ सशक्तिकरण पर चर्चा हुई जिसमें सारस्वत ने आगामी पार्टी कार्यों की जानकारी दी। इस दौरान विधानसभा विस्तारक विरेंद्रसिंह राजपुत ने नमो वोलियंटर की बैठक भी ली और वोलियंटर को कार्य योजना विस्तार से समझाई। भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष ताराचंद सारस्वत ने अपने संबोधन में कार्यकर्ताओं को पार्टी सर्वोच्च का मंत्र देते हुए पार्टी के आगामी कार्यक्रमों में सक्रियता से अपनी भूमिका निभाने व हर घर तक जुड़ने का संदेश दिया। बैठक का संचालन जिला महामंत्री कुम्भाराम सिद्ध ने किया। कार्यशाला में जिला मंत्री रामनिवास महिया, चेयरमैन मानमल शर्मा , मण्डल अध्यक्ष शहर महावीर प्रजापत, मंडल अध्यक्ष मोमासर गंगाधर शर्मा, मंडल संयोजक श्रीडूंगरगढ़ देहात महेन्द्र सिंह तंवर, पूर्व जिला परिषद् सदस्य हेमनाथ जाखड़, पूर्व चेयरमैन शिव स्वामी सहित पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता, मंडल पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, शक्ति केन्द्र संयोजक, प्रभारी, नमो वोलियंटर सहित अनेक कार्यकर्ता शामिल हुए।




