May 20, 2026
008

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 1 अप्रैल 2023। रामनवमी पर 31 मार्च को श्रीडूंगरगढ़ में रामभक्ति का ज्वार उमड़ पड़ा और अकल्पनीय संख्या में रामभक्तों ने धर्मयात्रा निकाली। प्रशासन भी भीड़ को देखकर हैरान हो गया और शांतिपूर्ण यात्रा होने तक कड़ी नजर के साथ मुस्तैद रहा। यात्रा आयोजक विहिप के कार्यकर्ताओं को लोग बधाईयां दे रहें है। मुस्लिम समुदाय ने यात्रा का स्वागत कर समरसता का संदेश दिया। सिंधी समाज ने शहीद हेमू कालाणी पार्क को सजाया व यात्रा का भव्य स्वागत किया। समाज के उत्साहित युवाओं व महिलाओं ने पुष्पवर्षा से रामभक्तों का सम्मान किया व यात्रा पूर्ण होने पर शानदार आतिशबाजी की। धर्मयात्रा की चर्चा जिले में ही प्रदेश स्तर तक हो रही है क्योंकि यात्रा में हमारे छोटे से शहर का प्रति व्यक्ति प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से जुड़ा। बाजार व्यापारियों व मंडी व्यापारियों ने प्रतिष्ठान मंगल रखें, बाजारों में जगह जगह स्वागत सत्कार किया गया। राम गीतों की धुनों पर जमकर झूमते भक्तों ने प्रत्यक्ष वहीं यात्रा को देखने हर गली में उमड़ी भीड़ ने जयकारे लगाते हुए धर्मयात्रा में अप्रत्यक्ष रूप से भाग लिया। कहा जा सकता है कि अंचल का हर एक व्यक्ति धर्मयात्रा से जुड़ा।धर्मयात्रा के आयोजकों ने कस्बे की हर एक नागरिक का आभार जताया है। नीचे दिए लिंक पर क्लिक करके आप आसमान की नजर से यात्रा के नजारों को देखें और पूरा आनंद लेवें हमारी एकता, अखंडता और समरसता का।