






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 24 अगस्त 2022। गांव बाना में बालक के जन्मदिन पर एक नई पहल करते हुए बेसहारा गौवंश को टीके लगवाएं गए। डॉक्टर भगवानाराम ने बताया कि बाना निवासी ओमप्रकाश सोनी ने अपने पौत्र प्रिंस के जन्मदिन पर 21 हजार से अधिक की सहयोग राशि देते हुए गांव में बेसहारा 249 गौवंश को टीके लगवाएं है। निजी पशुचिकित्सक रामवतार ने बताया कि सोनी ने अनेक पशुओं की गंभीर हालत देखकर उन्हें दवाईयां भी दिलवाई तथा उन्होंने गांव की सभी बेसहारा गौवंश का टीकाकरण करने में आगे ओर मदद का आश्वासन भी दिया है। ओमप्रकाश सोनी ने बताया कि गौवंश इस समय बड़े खतरे से जुझ रहा है और परिवार को पौते का जन्मदिन मनाने का सबसे उपयुक्त कार्य यही लगा। प्रिंस के पिता मदन सोनी ने बताया कि इस कार्य में दिनभर डॉक्टर व गौसेवक साथ रहें और गांव में घूम घूम कर टीकाकरण किया गया। इस दौरान बाबूलाल बाना, पुरूषोत्तम स्वामी, दीपक, नारायण दास बाना, भगवानाराम, रामप्रताप, रामकरण नैण, जेठाराम बाना, विजयपाल, कानाराम, सुल्तान नाथ सहित अनेक ग्रामीणों ने सेवा में सहायता दी। डॉक्टरों ने प्रिंस को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए सोनी परिवार का आभार जताया। ग्रामीणों ने संकट के दौर में मनाएं गए इस जन्मदिन की सराहना करते हुए सोनी परिवार को बधाई दी है।



श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। ग्रामीणों ने जन्मदिन पर सेवा कार्य किए जाने की सराहना की।



