






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 20 जून 2022। आचार्य तुलसी द्वारा गिरिगढ़ के नाम से पुकारे जाने वाले श्रीडूंगरगढ़ में तेरापंथ धर्मसंघ के 11वें आचार्य महाश्रमण तीसरी बार पधार रहें है। आचार्य श्री वर्ष 2010 व 2013 में भी श्रीडूंगरगढ़ के प्रवास पर रहें तथा अब युगप्रधान के रूप में पधार रहें है। साध्वी प्रमुखा विश्रुत विभा साध्वी प्रमुखा बनने के बाद प्रथम बार श्रीडूंगरगढ़ में प्रवास के लिए आ रही है। धवल सेना में शामिल अनेक साधु साध्वियां उनके साथ मंगल प्रवेश कर इस धर्म धरा को अपने चरणों से पावन करेंगे।
स्वागत गीत निकाले, जगह जगह लगे होर्डिंग्स, सड़कें सुधर रही है।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। तेरापंथ सभा व महिला मण्डल, कन्या मंडल, किशोर मंडल, युवक परिषद द्वारा स्वागत गीत बनाए गए है जो सोशल मीडिया पर छाए हुए है और सभी के स्टेटस पर नजर आ रहें है। समाज के बच्चों से लेकर महिलाओं व बुजुर्गों तक खासा उत्साह है और नागरिक आचार्य का इंतजार कर रहें है। आचार्य के स्वागत में कस्बे के मुख्य स्थानों व मार्गों में बड़े बड़े होर्डिंग्स लगाए गए है। जगह जगह बेनर लग रहें है व सार्वजनिक निर्माण विभाग द्वारा मुख्य मार्गों की सड़कों की साज सज्जा की जा रही है।
लौट रहें है प्रवासी, सज रहें है तेरापंथ समाज के सार्वजनिक भवन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। तेरापंथ समाज के देश भर में बसे श्रीडूंगरगढ़ प्रवासी आचार्य के आगमन से उत्साहित है और वे सभी ज्योतिचरण के दर्शन करने हेतु गांव लौट रहे है। समाज के कलकत्ता, मुंबई, पुणे, दिल्ली, बैंगलोर सहित अनेक स्थानों से नागरिकों ने आना प्रारंभ कर दिया है। तेरापंथ समाज के सभी सार्वजनिक भवनों का रंग रोगन कर नया सा सजाया गया है। तेरापंथ भवन निचला व उपरलो में यात्रा संबंधी सभी प्रबंध में जुटी व्यवस्था समिति के सदस्य व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दे रहें है।




