






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 20 जून 2022। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में नागरिकों का सहयोग व सेवा का भाव सदैव सराहनीय रहा है। रविवार को आई तेज बरसात के बाद कालू बास में साबनिया कुआं के पास दो बेसहारा सांड आपस मे लड़ रहें थे और इनमें से एक सांड यहां बने जलहोद में गिर गया। सांड के प्राण बचाने के लिए नागरिकों ने आपणो गांव सेवा समिति के सेवादार शूरवीर मोदी को फोन किया गया। मोदी ने मौके पर पहुंच कर क्रेन बुलाई व नागरिकों के सहयोग से सांड को बाहर निकाल कर उसके प्राण बचाए। वहीं आज खाखी धोरा के पास एक अज्ञात वाहन ने मोर को टक्कर मार दी। टक्कर से मोर ने सड़क पर ही दम तोड़ दिया और बिग्गा निवासी युवक गणेश ओझा व रामा सारस्वत ने मोर को बीच सड़क से उठाकर वहीं पास ही गहरा गढ्ढा खोदकर उसे समाधि दी।






