August 29, 2026
2222

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 5 जुलाई 2023। खेत में कृषि कार्य करते हुए कीटनाशक का जहर चढ़ जाने से एक युवती मौत का शिकार हो गई। कालूबास निवासी कालूराम जाट ने मर्ग दर्ज करवाते हुए पुलिस को बताया कि वह गांव आड़सर की रोही में ढाणी बनाकर परिवार सहित रहता है 26 जून को उसकी 16 वर्षीय पुत्री ममता कृषि कार्य करते हुए कीटनाशक चढने से घायल हो गई। उसे परिजन बीकानेर लेकर गए। पीबीएम में दौराने ईलाज 3 जुलाई को युवती की मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग दर्ज कर जांच थानाधिकारी को सौंप दी है।