May 21, 2026
010101

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 5 जुलाई 2023। लखासर टोल के 20 किलोमीटर के दायरे में आने वाले गांवो की गाड़ियों को टोल फ्री करने की मांग को लेकर आज पुन: महापंचायत रखी गई है। महापंचायत प्रारंभ हो गई है और प्रदर्शनकारियों की एक टोली ने टोल पर हंगामा करते हुए गाड़ियों को रोका व कुछ ही देर में गाड़ियों की कतारें लग गई। हालांकि संघर्ष समिति की अपील पर प्रदर्शनकारियों ने रास्ता खोल दिया व गाड़ियों को निकलने दिया। महापंचायत में प्रधान प्रतिनिधि केसराराम गोदारा, डॉ विवेक माचारा, शयामसुन्दर आर्य, पृथ्वीराज राजपुरोहित, अमर गिरी, राजु सिंह, सुरेन्द्र स्वामी, मदन सिंह ने संबोधित किया। छात्र नेता मांगीलाल गोदारा ने बताया कि हाइवे नहीं रोका गया है और हम हमारी मांग प्रशासन के सामने रख रहें है। गोदारा ने कहा कि तहसील मुख्यालय आने जाने के लिए भी ग्रामीण टोल भर रहें है जिससे ग्रामीण बुरी तरह से परेशान है। महापंचायत में लखासर सहित आस पास के गांवो से बड़ी संख्या में युवा पहुंचे है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। लखासर टोल पर हुआ हंगामा।

https://fb.watch/lAWYmnss_X/