






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 7 मार्च 2024। बालिकाओं को उनका भविष्य संवारने के लिए मंच देकर पारख परिवार ने मानवीयता की मिसाल दी है। ये बात उपमुख्यमंत्री व उच्च शिक्षा मंत्री प्रेम कुमार बैरवा ने कही और मौका था सदुदेवी पारख राजकीय कन्या महाविद्यालय के लोकार्पण समारोह का। बैरवा ने प्रधानमंत्री के विकसित भारत के स्वप्न में महाविद्यालय भवन का निर्माण करवा जतनलाल पारख के सहयोगी बनने की बात कहते हुए उनका आभार प्रकट किया। बैरवा ने महाविद्यालय में स्टाफ की कमी को पूरा करने का आश्वासन दिया। इस दौरान केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने आते ही संचालन की कमान संभाली और जीव जतन जनकल्याण ट्रस्ट के कार्य की सराहना करते हुए अपने चिर परिचित अंदाज में “मरूधर प्यारो लाग गीत भी सुनाया”। हवामहल विधायक आचार्य बालमुकुंद महाराज ने श्रीडूंगरगढ़ की धरा को नमन करते हुए बालिकाओं को खूब मेहनत व लग्न से पढ़ने और क्षेत्र का नाम रोशन करने की प्रेरणा दी। विधायक ताराचंद सारस्वत ने पारख को बधाई देते हुए क्षेत्र के नागरिकों की ओर से सभी अतिथियों का स्वागत किया। सारस्वत ने शिक्षा के लिए किया गया दान श्रेष्ठ दान बताया। ट्रस्ट के मुख्य न्यासी जतनलाल पारख ने अपनी दादी के जीवन संघर्ष का स्मरण करते हुए बालिकाओं को संस्कारवान होने की बात कही। पारख ने सभी अतिथियों का सम्मान किया व आभार जताया। मंच पर नोखा पूर्व विधायक बिहारीलाल विश्नोई, पालिकाध्यक्ष मानमल शर्मा, रामगोपाल सुथार, रामेश्वरलाल पारीक भी मौजूद रहे। अतिथियों ने सदुदेवी पारख व जीवराज पारख की मूर्ति का भी अनावरण भी किया। कार्यक्रम का संचालन पन्नालाल पुगलिया ने किया। राजगुरू पंडित देवीलाल उपाध्याय ने पूजन संपन्न करवाया। भारती निकेतन स्कूल की एनसीसी बटालियन ने परेड प्रदर्शन किया व बालिकाओं ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। तेरापंथ महिला मंडल व कन्या मंडल द्वारा स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया। पारख परिवार के आनंद पारख, जय पारख, उत्कर्ष बाफना ने विभिन्न व्यवस्थाएं संभाली।
ये हुए शामिल, जताया आभार।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। समारोह में शामिल होने जयपुर, दिल्ली, कोलकाता, मुम्बई, सिलीगुड़ी आदि शहरों से अनेक प्रवासीगण समारोह में शामिल हुए। कोलकाता से भीखमचंद पुगलिया, सुशीलादेवी पुगलिया, समाजसेवी मोहनलाल सिंघी, डाक्टर मन्नालाल भंसाली, रिद्धकरण लूणियां, जयपुर से दौलत-कैलाश डागा, सरीता देवी डागा, भीकमचंद पुगलिया, मुम्बई से लक्ष्मीनारायण सोमाणी, सिलीगुड़ी से सुमति कुमार पारख,धर्मचंद धाडेवा, ट्रोमा सेंटर निर्माता परिवार से रामकिशन बाहेती, कैलाश बिहाणी, हरिशंकर बाहेती बड़ी संख्या में प्रवासी नागरिक शामिल हुए। वहीं भाजपा जिला उपाध्यक्ष शिव स्वामी, कुंभाराम सिद्ध, गुनामसिंह राजपुरोहित, किसनाराम गोदारा, विनोदगिरी गुसाईं, महावीर अड़ावलिया, प्रदीप जोशी, संजय शर्मा, आईदान पारीक, संतोष बोहरा, जगदीश गुर्जर, श्याम सारस्वत, शिव तावणियां, निर्मल पुगलिया, एसकुमार सिंधी, निर्मल डागा, सत्यनारायण स्वामी, श्याम जोशी, रजत आसोपा, भवानी तावणियां, भंवरलाल पारख जैन सभा अध्यक्ष विजयराज सेठिया, मंत्री पवन सेठिया, तुलसीराम चौरड़िया, महावीर माली, नेता प्रतिपक्ष अंजू पारख, विमल भाटी, सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहें। वहीं तेरापंथ समाज की सभी संस्थाओं के पदाधिकारी, अनेक व्यापारी व नागरिक शामिल हुए।
बेशकीमती भूमि दान देने वाले दानदाता का जताया आभार।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। राजकीय कन्या महाविद्यालय के लिए हाइवे के किनारे बेशकीमती भूमि दान श्रीडूंगरगढ़ के मोहनलाल डागा द्वारा किया गया है। डागा ने समाजसेवी रामेश्वरलाल बाहेती की प्रेरणा से अपने स्वर्गीय पिता रामचंद्र डागा की स्मृति में 1.65 हेक्टेयर भूमि राजकीय कन्या महाविद्यालय के लिए नि:शुल्क दान दी। आज समारोह में भूमि दान के लिए डागा परिवार का भी आभार जताया गया। महाविद्यालय की नोडल प्राचार्य प्रो. नंदिता सिंघवी ने मोहनलाल डागा के पुत्र रौनक डागा का सम्मान किया।
नोडल कॉलेज प्रबंधन ने जतनलाल पारख का किया अभिनंदन, जताया आभार।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सदुदेवी राजकीय कन्या महाविद्यालय के नोडल कॉलेज महारानी सदुर्शना कन्या महावदियालय के प्रबंधन दल ने भवन निर्माण के लिए मुख्य ट्रस्टी जतनलाल पारख को अभिनंदन पत्र भेंट कर उनका सम्मान किया। पारख की माताजी व उनकी पत्नी का भी शॉल ओढाकर सम्मान किया गया। प्रबंधन में प्राचार्य प्रो नंदिता सिंघवी, सीनियर फैक्लटी इंद्रा गोस्वामी, मंजू मीणा, डॉ. आसित गोस्वामी ने सभी अतिथियों को शॉल ओढाकर पौधे तोहफे के रूप में दिए। भवन निर्माण का कार्य प्रबंधन दल के डॉ. एचएम देवड़ा व डॉ. उज्ज्वल गोस्वामी के निर्देशन में पूरा हुआ। वहीं आयोजन संबंधी तैयारियों में कॉलेज प्रबंधन के डॉ. आसित गोस्वामी ने पूरी की। समारोह में कॉलेज का स्टाफ भी मौजूद रहा और सभी ने दानदाता परिवार के प्रति कृतज्ञता जताई।
बालिकाएं हुई प्रफुल्लित, मिल गया कॉलेज परिसर।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बड़े नेताओं व बड़े उद्योगपतियों व गणमान्य लोगों शिक्षाविदों के बीच सबसे अधिक कोई प्रफुल्लित था तो वे थी कॉलेज की बालिकाएं। बालिकाएं परिसर मिलने से प्रसन्न थी। बालिकाएं महाविद्यालय परिसर में घुम घुम कर सेल्फी लेते हुए, अपने दलों के फोटो लेती, रील बनाते नजर आई। सभी बालिकाओं ने समारोह में शामिल हुई और भूमि दान व भवन निर्माण के लिए डागा परिवार व पारख परिवार का आभार जताया।
पूरा आयोजन देखने के लिए नीचे दी गई लिंक पर क्लिक कर देखें पूरा समारोह- https://fb.watch/qFBisPFTNX/

















